Vync

Nitin Sharma

@nitinajad

"स्वदेशी स्वावलंबन: स्वस्थ समाज और निस्वार्थ सेवा का आधार"
Sojat, Rajasthan, India
Nitin Sharma@nitinajad·
**ગુજરાતી નૂતન વર્ષાભિનંદન!** નવા વર્ષમાં આપના જીવનમાં સુખ, શાંતિ, સમૃદ્ધિ અને ઉત્તમ આરોગ્યનું આગમન થાય. આપના દરેક કાર્યમાં સફળતા મળે અને પરિવાર સાથે આખું વર્ષ આનંદમય રહે—એવી હાર્દિક શુભકામનાઓ. **મંગલમય સંસ્કૃત શ્લોક:** सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥ **અર્થ:** બધા સુખી રહે, બધા નિરોગી રહે, સૌને શુભ અને કલ્યાણકારી બાબતો જોવા મળે અને કોઈને પણ દુઃખનો ભાગીદાર ન બનવું પડે। **આપને અને આપના પરિવારને ગુજરાતી નૂતન વર્ષની હાર્દિક શુભકામનાઓ!**
Nitin Sharma@nitinajad·
#स्वदेशी_जागरण_मंच स्वावलंबी भारत अभियान जयपुर महानगर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी दीपावली पर्व को स्वदेशी भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया गया कि दीपावली के अवसर पर अधिकाधिक स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें, स्थानीय उत्पादों एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन दें तथा अपने देश के कारीगरों, व्यापारियों और उद्यमियों के परिश्रम को सम्मान दें। दीपावली हमारे जीवन में खुशियाँ, उमंग और समृद्धि लेकर आने वाला पर्व है। इस पावन अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हम अपने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आइए, इस दीपावली एक संकल्प लें— स्वदेशी अपनाएँ, स्थानीय को बढ़ाएँ। स्वदेशी खरीदें, देश को समृद्ध बनाएँ। स्वदेशी स्वावलंबी परिवार, बने हमारा संकल्प और संस्कार। #स्वदेशी #स्वालंबन #आत्मनिर्भर
Media 1