लोग कहते हैं, पैसों से ऊपर प्यार, रिश्तेनाते, अपनापन, अपनोंका साथ होता है। मेरा सवाल है, अगर ये सब होता है, तो जब में हैंडिकैप्ड पैदा हुआ, तो मुझे, मेरे माता-पिता को हमारे रिश्तेदार, चाचा, दादा-दादी ने abandoned क्यों किया। शायद उन्हें पता था, मेरी हालत कैसी है? आगे जाकर मेरे ट्रीटमेंट पर हजारों लाखों लग सकते है, इसीलिए उन्होंने पल्ला झाड़ दिया। और था भी वैसे ही, मेरी ६ surgeries हुवी हार्ट की। जिस समय, मेरे माता पिता को अपनो की, उनके सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, सभी ने उसी समय उनका साथ छोड़ दिया। अब आप बताओ, मै कैसे मान लूं, प्यार पैसों से ऊपर होता है?