छठ पर पंजाब से बिहार जाने वालों को राहत, लुधियाना से समस्तीपुर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना से समस्तीपुर के लिए एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04684 पंजाब से चलकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए बिहार पहुंचेगी।