दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मीर बाज़ार के पास नौपोरा अकरान में दोपहर लगभग 2:15 बजे एक नाके पर आतंकियों ने CRPF की एक टीम पर फायरिंग की। 46 बटालियन के तीन जवान घायल हो गए और उन्हें अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी जाँच अभियान आरंभ कर दिया गया है। डीजी जी.पी. सिंह ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान प्रवृत्त है। यह घटना उस दिन हुई जब उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा कुलगाम में एक कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले थे ।