मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के तहत 153 संस्थानों में 'दिवाली स्नेह मिलन' का आयोजन किया, जिसमें 1,07,494 लोगों ने भाग लिया। इस पहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक बैठकें आयोजित की गईं, जहां लगभग 25,000 लोगों ने नशा मुक्त त्योहार मनाने का संकल्प लिया।