वो: भाई, एक बात समझ नहीं आ रही। स्टॉक मार्केट ऊपर जा रहा है, निफ्टी चढ़ रहा है, सेंसेक्स भी हरे निशान में है… लेकिन मेरा पोर्टफोलियो नीचे क्यों जा रहा है? 😂 मैं: अच्छा! पहले ये बता, तूने इन्वेस्ट कब किया था? वो: अरे, जब मार्केट 26,000 के आसपास था तब! मैं: ओह! मतलब टॉप पर खरीदा था? वो: हाँ भाई, लेकिन तबसे मार्केट गिरता ही जा रहा था। अब जाकर थोड़ा रिकवर हो रहा है। फिर भी मेरा पोर्टफोलियो हिलने का नाम नहीं ले रहा! मैं: अबे गधे! तूने खरीदारी की थी या मार्केट के टॉप पर झंडा गाड़ने गया था? 🤣 वो: मतलब? मैं: अरे भाई, जब तूने सबसे ऊँची कीमत पर शेयर खरीदे हैं, तो थोड़ी-सी गिरावट में भी तेरे पोर्टफोलियो की वाट लगनी ही थी ना! वो: लेकिन अब निफ्टी तो ऊपर जा रहा है! मैं: तो क्या निफ्टी तेरे खरीदे हुए हर शेयर को गोद में उठाकर ऊपर ले जाएगा? निफ्टी हरा होने का मतलब ये नहीं कि तेरे सारे शेयर भी हरे हो जाएंगे! वो: तो अब क्या करूं? बेच दूं? मैं: पहले ये तो देख कि खरीदा क्या है! कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे हैं या सिर्फ किसी YouTuber ने चिल्लाकर बोला था — "अभी नहीं खरीदा तो जिंदगी भर पछताओगे!" वो: भाई, सच बताऊँ? उसी के कहने पर खरीदा था! मैं: समझ गया! तूने रिसर्च नहीं की, तूने तो किसी और के कॉन्फिडेंस में अपना पैसा इन्वेस्ट कर दिया! 😂 वो: तो अब सीख क्या मिली? मैं: तीन बातें याद रख... 1. मार्केट में तेजी देखकर मत भाग, वैल्यूएशन भी देख। 2. किसी शेयर को खरीदने से पहले रिसर्च कर, सिर्फ टिप्स पर मत चल। 3. और सबसे जरूरी… गिरते मार्केट में धैर्य और बढ़ते मार्केट में दिमाग रख! वो: और अगर फिर भी पोर्टफोलियो लाल रहा तो? मैं: तो भाई, स्क्रीन बंद कर दे… कम से कम मोबाइल की बैटरी तो ग्रीन रहेगी! 🤣🤣 #stockmarket #portfolio #investments