अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को लेकर योगी सरकार ने खास तैयारियां की हैं। शहर के 25 स्थानों पर LED वैन और 20 जगह बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके अलावा 13 प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग और स्टैंडी लगेंगे, ताकि श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देख सकें।