1. अग्निवीरों का सेवाकाल बढ़ेगा: चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त सेवाकाल देने का निर्णय लिया गया है। 2. 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अतिरिक्त अवसर: जिन अग्निवीरों का नियमित सेवा के लिए चयन नहीं हुआ था, उन्हें भी दो वर्ष तक सेना में बने रहने का अवसर मिलेगा। 3. नियमित सेवा का मार्ग: अतिरिक्त दो वर्ष की सेवा के दौरान अग्निवीरों के कार्य और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें नियमित सेवा में शामिल किए जाने पर विचार होगा। 4. वेतन में वृद्धि: अतिरिक्त सेवाकाल के लिए चयनित अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन दिया जाएगा। 5. अग्निवीरों की इच्छा महत्त्वपूर्ण: अतिरिक्त सेवाकाल स्वीकार करना अथवा नहीं करना, संबंधित अग्निवीर का अपना निर्णय होगा।