1)- आगामी केंद्रीय बजट को ध्यान में रखते हुए सेबी (SEBI) ने केंद्र सरकार के पास एक अहम प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) पर लगने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (LTCG Tax) को पूरी तरह समाप्त करने की सिफारिश की गई है। 2)-इसके अलावा, घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी बड़ी राहत देने का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, यदि कोई निवेशक एक साल से अधिक समय तक रखी अपनी म्यूचुअल फंड यूनिट्स को बेचकर किसी दूसरी स्कीम में पैसा ट्रांसफर (Switch) करता है, तो उसे टैक्सेबल बिक्री नहीं माना जाएगा। 3)-जानकारों का मानना है कि इस कदम से भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों का रुझान फिर से बढ़ सकता है और बाजार से हो रही लगातार निकासी पर लगाम लग सकती है।