Post

‘मस्क से पहले परमिशन मिल जाए तो खुशी होगी’, Starlink पर सुनील मित्तल ने ली चुटकी दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के दौरान भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एलन मस्क की Starlink को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हम सभी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। मैं मस्क से काफी पहले कतार में हूं। मैंने पांच साल पहले आवेदन किया था। मेरा ग्राउंड नेटवर्क तीन साल से तैयार है और मेरे सैटेलाइट पांच साल से भारत के ऊपर मंडरा रहे हैं। फिर भी हमें अनुमति नहीं मिली है। हमें खुशी होगी अगर मस्क से कम से कम कुछ दिन पहले ही मंजूरी मिल जाए।” #relaincejio #airtel #starlink

Comments (0)

Log in to post your reply