पंचायती राज चुनाव 2026: चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूच✅
राजस्थान में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी निम्न दस्तावेज तैयार रखें। 👇
📋 आवश्यक दस्तावेजों की सूची
1️⃣ मूल आवेदन पत्र (रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त होगा)
2️⃣ उपाबंध-1 (शपथ पत्र)
3️⃣ आयु संबंधी घोषणा प्रारूप (परिशिष्ट-10)
4️⃣ सांख्यिकी सूचना का फॉर्म
5️⃣ दोषसिद्धि एवं विचाराधीन आपराधिक मुकदमों की सूचना
6️⃣ क्रियाशील शौचालय संबंधी घोषणा
7️⃣ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (4 प्रतियां)
8️⃣ नमूना हस्ताक्षर प्रारूप
9️⃣ आधार कार्ड
🔟 जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वार्ड के लिए)
1️⃣1️⃣ मूल निवास प्रमाण पत्र
1️⃣2️⃣ मतदाता सूची के क्रमांक सहित नामावली की फोटोप्रति
1️⃣3️⃣ जमानत राशि की मूल रसीद
1️⃣4️⃣ यदि पिछली बार सरपंच/प्रशासक रहे हैं, तो जिला कलेक्टर द्वारा जारी नो-ड्यूज प्रमाण पत्र
1️⃣5️⃣ अन्य आवश्यक विवरण
✅ विशेष सूचना : पुलिस वेरिफिकेशन या चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

