यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ… अब तक का सबसे बड़ा कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है!
बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने सीधे देश के गृह मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है… और ध्रुव राठी की नागरिकता व वीजा की जांच की मांग कर डाली है!
मामला जुड़ा है बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क का… जहां मतदाता सूची यानी SIR के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में ध्रुव राठी अभिनेता प्रकाश राज के साथ नजर आए थे।
अब पूर्व आईपीएस भास्कर राव ने केंद्रीय गृह सचिव को चिट्ठी लिखकर सीधा और तीखा सवाल पूछा है—
“अगर ध्रुव राठी के पास जर्मनी की नागरिकता है, तो एक विदेशी नागरिक भारत आकर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ राजनीतिक प्रदर्शनों में कैसे हिस्सा ले सकता है?”
पत्र में गृह मंत्रालय से मांग की गई है कि राठी का पासपोर्ट, उनकी वीजा कैटेगरी और भारत यात्रा के मकसद की पूरी जांच की जाए… और अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो कड़ी कार्रवाई हो!
एक तरफ लाखों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर का विरोध प्रदर्शन… तो दूसरी तरफ विदेशी नागरिकता और वीजा नियमों का यह बड़ा पेंच!
विदेशी पासपोर्ट धारकों के घरेलू राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने के इस विवाद पर… आपकी क्या राय है? कमेंट में ज़रूर बताएं!
#dhruvrathee #policeaction #aaptaknews24x7


