Post

रीवा के दो कर्मचारियों के साथ गुजरात में मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। रीवा जिले के दो युवक गुजरात की अरिहंत एग्रो कंपनी में काम कर रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब 8 दिनों तक कंपनी परिसर में बंधक बनाकर रखा गया और चार दिनों तक लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से मारपीट की गई। परिजनों ने रीवा कलेक्टर और एसपी कार्यालय में मदद की गुहार लगाई। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद दोनों कर्मचारी रीवा वापस लौट आए हैं। पीड़ितों ने कंपनी संचालक और कथित मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में आरोपों की जांच जारी है। सवाल है कि रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? #Rewa #RewaNews #MadhyaPradesh #GujaratNews #Jawa ApnaNaigarhi
Media 1

Comments (1)

Log in to post your reply