Post

Smit maachar

✈️ 'हवा में कुछ हो जाए तो आपको कौन बचाएगा?' स्मित माछर का पुराना बयान हो रहा वायरल फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले का सामना करने वाले कैप्टन स्मित माछर ने 2025 के एक इंटरव्यू में क्रू की अहमियत बताते हुए कहा था कि आसमान में इमरजेंसी के वक्त यात्रियों की मदद के लिए क्रू ही सबसे पहले सामने आता है। उन्होंने कहा था कि हर फ्लाइट में डॉक्टर हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन क्रू को इमरजेंसी और फर्स्ट-एड की ट्रेनिंग दी जाती है। उनके मुताबिक, क्रू सर्जरी तो नहीं कर सकता, लेकिन जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाने में मदद जरूर कर सकता है। क्रू के प्रति लोगों का नजरिया थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन जब हालात बिगड़ते हैं, तो आपको क्रू मेंमबर्स की जरूरत पड़ती है।

Comments (0)

Log in to post your reply