सरकार ने 17 सितंबर 2026 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है। इसका मतलब है कि ₹15,000 से ज्यादा और ₹25,000 तक सैलरी पाने वाले कई कर्मचारी अब EPF के दायरे में आएँगे। सरकार के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा अतिरिक्त कामगार अनिवार्य EPFO कवरेज में जुड़ेंगे, जिसका मकसद ज्यादा लोगों को फॉर्मल जॉब और सोशल वेलफेयर स्कीम्स से जोड़ना है। सबसे बड़ा सवाल था कि क्या ज्यादा EPF जमा होने से सैलरी घटेगी? श्रम मंत्रालय ने साफ किया है कि कंपनी अपना हिस्सा बढ़ने का खर्च कर्मचारी की तय वैधानिक सैलरी घटाकर नहीं निकाल सकती। आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं खबर काम की लगी तो सेव करें और शेयर करें
#EPFO #EPF #nidhivasandani #EPFONews #EPFOUpdate


