भारत ने 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय को उतारने का लक्ष्य तय किया है। इसरो के स्पेस विजन 2047 रोडमैप में 2028 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले मॉड्यूल का प्रक्षेपण, 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और चंद्रयान-4 के जरिए चंद्रमा से नमूने वापस लाने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का विकास शामिल है। इन मिशनों के जरिए भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान और चंद्र अन्वेषण के लिए जरूरी स्वदेशी तकनीक को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
#ISRO #MoonMission #Chandrayaan #IndiaInSpace #SpaceTechnology


