भारत की पहली LNG ट्रेन रवाना! गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश की पहली LNG-डीजल ड्यूल-फ्यूल DEMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलाई में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के बाद यह रेलवे की दूसरी बड़ी ग्रीन-एनर्जी सवारी है।
ट्रेन की खासियत — एक ही इंजन LNG और डीजल दोनों से चलता है। जहां LNG न मिले, वहां डीजल से चलती रहेगी। पहले चरण में साबरमती-महेसाणा रूट पर चलने वाली यह 8 कोच की ट्रेन LNG से डीजल की खपत करीब 40% तक कम करेगी और हर साल अनुमानित ₹23.9 लाख बचाएगी। ट्रायल में 2,000 किमी से ज्यादा दौड़ चुकी है।
अमित शाह ने कहा कि रेलवे की डीजल खपत 2015-16 में 293 करोड़ लीटर से घटकर 108 करोड़ लीटर रह गई है और 2030 तक इसे शून्य करने का लक्ष्य है। देश का 99.6% रेल नेटवर्क अब बिजली से चलता है। रेलवे अब 8-10 और ट्रेनों में LNG टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी में है।
#IndianRailways #LNGTrain #GreenEnergy #AmitShah #MadeInIndia #V9T20News


