Post

रीवा की बेटी शुचि उपाध्याय का चयन India-A महिला टीम में — 29 सितंबर से चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ खेलेंगी।

रीवा की बेटी ने बजाया डंका! महिला क्रिकेटर शुचि उपाध्याय का चयन India-A महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। शुचि 29 सितंबर से चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। शुचि ने क्रिकेट की शुरुआत रीवा के लॉर्ड्स डे-नाइट क्रिकेट क्लब, सुंदर नगर से की थी, जहां उन्होंने कोच इंद्रदेव भारती और शुभम मिश्रा के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली। शुचि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक वनडे मैच भी खेल चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से रीवा के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। #ShuchiUpadhyay #Rewa #RewaNews #IndiaA #WomensCricket #Cricket #V9T20News
Media 1

Comments (0)

Log in to post your reply