Post

भारतीय स्टार्टअप्स

अच्छा मैं बहुत समय से यह देख रहा हु कि हमारे देश में पहले तो उतनी स्टार्टअप्स नहीं थी। लेकिन अब बहुत सारी स्टार्टअप्स है बहुत अभी और बन रही है अच्छी अच्छी स्टार्टअप्स है। कईयों ने तो बहुत अच्छा growth भी किया है पर ज्यादा तर स्टार्टअप्स ऐसे भी है जो लगता है बस उनके फाउंडर्स ने प्रयोग के लिए बनाया है उसका कोई फ्यूचर प्लान नहीं है कोई इच्छा शक्ति नहीं है कोई मोटिव नहीं है। बस मन किया और कुछ बना दिए। इनमें ऐसे स्टार्टअप्स है जो कोई चीज बनाते है उसमें भारत, इंडिया, इंडियन घुसा देते है। मतलब ब्रांडिंग पे मेहनत ही नहीं करना। कुछ ढंग का जो प्लेटफॉर्म को जस्टिफाई करे, बोलने में सेंस बनाए, आसान हो ,कुछ अर्थ हो; नहीं बस उठना है एक बिना कोई रोड़मैप में कुछ बना देना है और भारत, इंडिया नाम रख देना है। अरे भाई ग्लोबल सोचो। जहां पे ग्लोबल प्लेटफॉर्म अधिक सुविधा, इन्फॉर्मेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, और साधन दे रहे है तो उसके जगह कोई क्यों ही आपको चुनेगा। एक नाम भी भारत रख लिए तो भारत के भारत भी कौन उसे करेगा। हा नाम की ढंग का रखते ब्रांडिंग अच्छी होती तो हम एकसाथ भारतीय प्लेटफॉर्म और ग्लोबल दोनों फोन में रख सकते है। जितना हो सके अपना प्लेटफॉर्म यूज़ लेंगे। पर कौन मेहनत करना चाहता है। बस सब अपना अपना बनाने में लगे है और कोई डाटा बेच रहा है कोई अंत में बंद करके निकल ले रहा है। अलग अलग बनाने के जगह साथ आओ। एक साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम करो। और भारत नाम ही जोड़ना है तो टैगलाइन दो, "मैड इन भारत फॉर द वर्ल्ड" कोई ढंग का प्लेटफॉर्म नहीं बना पाए अभी तक। इसलिए लोगों में अविश्वास है। बोलेंगे यूज़ नहीं करते अरे कैसे करेंगे। ब्रांड पे ट्रस्ट होता है। ऐसे ही बिना किसी आता पता के भारत नाम रखकर कुछ बना दोगे तो ट्रस्ट आयेगा। कुछ ढंग का बनाईए।🙏🏼

Comments (3)

Log in to post your reply