उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई के खिलाफ सुबह बवाल
उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई के खिलाफ सुबह बवाल — भीड़ और पुलिस में टकराव, पथराव, फिर आंसू गैस के गोले। सिंहस्थ-2028 की तैयारी में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है, जिसकी जद में मस्जिद का एक हिस्सा आता है। शनिवार रात अफवाह फैलने के बाद से ही मुस्लिम समाज मस्जिद के अंदर-बाहर जुटा हुआ है और नारेबाजी कर रहा है। पुलिस, RAF और STF के करीब 2000 जवान तैनात हैं, इलाके में बैरिकेडिंग कर 500 मीटर दायरे में आवागमन रोक दिया गया है। महिला प्रदर्शनकारियों को हटाते वक्त क्राइम ब्रांच TI पुष्पा पंचाल का हाथ घायल हुआ। आज ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ में मस्जिद कमेटी की अपील पर सुनवाई होगी — तय होगा कि मस्जिद का हिस्सा टूटेगा या बचेगा।
#NBTMP #ujjain #ShahiMasjid #UjjainProtest #ujjainpolice #V9T20News


