बारिश का कहर! यूपी में 89 मौतें, 20 राज्यों में अलर्ट — दिल्ली-NCR पर नया खतरा
उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरे दिन जारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में प्रदेश में 89 लोगों की मौत हो चुकी है — रविवार को 29 और शनिवार को 60। अवध क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है, वहीं 36 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटा की हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के असर से बिहार, ओडिशा और बंगाल में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है और दिल्ली-NCR पर नया मौसम सिस्टम का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में 18 साल की सबसे सर्द रात दर्ज हुई है।
#UPRain #WeatherAlert #Monsoon #Flood #DelhiRain #BreakingNews


