Post

Arattai

Arattai Business आ रहा है अब बिजनेस वाले लोग भी Arattai इस्तेमाल कर सकेंगे। उनके प्रोफाइल, ऑटोमेशन और ग्राहकों को जवाब देने की सुविधाओं के लिए नए नियम बनाए गए हैं। अगर कोई पुराना अकाउंट बिजनेस अकाउंट में बदलता है तो उसके बारे में भी नियम बताए गए हैं।2. बिजनेस से चैट अगर आप Arattai Business ऐप वाले यूजर से बात कर रहे हो → चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी (हरी शील्ड दिखेगी)। अगर बिजनेस Business Platform API से बात कर रहा है → चैट एन्क्रिप्टेड नहीं होगी और ऐप में साफ लिखा रहेगा। 3. Mini Apps ये छोटी वेब ऐप्स हैं जो बिजनेस वाले चलाते हैं। Mini App की जिम्मेदारी पूरी तरह उस बिजनेस की है — उसकी प्राइवेसी, प्रोडक्ट, सर्विस या लेन-देन सब उसकी जिम्मेदारी।4. बिजनेस के साथ क्या जानकारी शेयर होती है जब आप किसी बिजनेस से बात करते हो या Mini App इस्तेमाल करते हो तो: आपके मैसेज इंटरैक्शन की जानकारी Mini App का ID और जो प्रोफाइल जानकारी आप खुद शेयर करने की अनुमति देते हो ये सब बिजनेस को जाती है। 5. बिजनेस का व्यवहार और यूजर सुरक्षा बिजनेस को: सही जानकारी देनी होगी बिना अनुमति मैसेज नहीं भेज सकते ब्लॉक/ऑप्ट-आउट का सम्मान करना होगा स्पैम या झूठे प्रमोशन नहीं भेज सकते महत्वपूर्ण बात: Arattai आपकी निजी जानकारी बेचता नहीं है और आपके प्राइवेट चैट या मीडिया से AI मॉडल ट्रेन नहीं करता। ये बात पहले जैसी ही रहेगी।नीचे पूरे दस्तावेज पढ़ने के लिंक दिए गए हैं (Terms of Service, Privacy Policy आदि)। कोई सवाल हो तो legal@arattai.in (mailto:legal@arattai.in) पर मेल कर सकते हो
Media 1
Media 2
Media 3
Media 4
Media 5

Comments (1)

Log in to post your reply