वाराणसी के गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है।
• निर्माण कार्य करीब 95% पूरा
• सितंबर के अंतिम सप्ताह तक 100% काम पूरा करने का लक्ष्य
• मुख्य निर्माण कार्य 15 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने की योजना
• फ्लडलाइट्स और दर्शक दीर्घा की सीटें लग चुकी हैं
• करीब 30,000 दर्शकों की क्षमता, भविष्य में 40,000 तक विस्तार की योजना
• लागत करीब ₹450 करोड़
• भगवान शिव की थीम पर आधारित खास डिजाइन
• त्रिशूल जैसी फ्लडलाइट्स, डमरू आकार का मीडिया सेंटर और अर्धचंद्राकार छत
• बारिश के बाद आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम से करीब 30 मिनट में मैदान खेलने लायक बनाने का दावा
प्रगति रिपोर्ट पीएमओ को भेजी गई है। सितंबर में स्टेडियम को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।


