Post

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की नींद उड़ा दी है। Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने चेतावनी दी है कि AI जल्द ही अधिकांश कोडिंग का काम पूरी सटीकता और क्षमता के साथ संभाल लेगा। उनका मानना है कि आने वाले समय में कोड वेरिफिकेशन सिस्टम्स के चलते AI द्वारा की जाने वाली गलतियां भी न के बराबर रह जाएंगी। वेम्बु के मुताबिक सबसे असहज और चिंताजनक सवाल यह है कि 'इंडस्ट्री में कितने इंसानों की जरूरत बचेगी?' उन्होंने साफ किया कि सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स को अगर अपना करियर बचाना है, तो उन्हें लगातार खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के रास्ते तलाशने होंगे। टेक जगत के इस बड़े बयान ने डेवलपर्स के सामने नई स्किल्स सीखने और भविष्य के लिए तैयार रहने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। #SridharVembu #AICoding
Media 1

Comments (2)

Log in to post your reply