जापान पहली बार भारत भेजेगा F-2 फाइटर जेट, जोधपुर में Su-30MKI के साथ होगा अभ्यास
भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ‘वीर गार्डियन 2026’ अभ्यास अहम माना जा रहा है। जापान पहली बार अपने F-2 लड़ाकू विमानों की टुकड़ी भारत भेज रहा है, जिसमें तीन F-2 जेट और करीब 110 सैनिक शामिल होंगे। जोधपुर में ये विमान भारतीय वायुसेना के Su-30MKI लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास करेंगे। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग के बीच यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा और दोनों वायुसेनाओं के बीच तालमेल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#VeerGuardian2026 #IndiaJapan #F2Fighter #Su30MKI #DefenceNews


