भारतीय एंटरटेनमेंट का दायरा अब और बड़ा हो गया है! JioHotstar ने यूके (UK), कनाडा (Canada) और सिंगापुर (Singapore) में आधिकारिक तौर पर अपनी ग्लोबल सर्विस लॉन्च कर दी है। अब विदेशों में रहने वाले भारतीय और साउथ एशियन दर्शक 12 से ज्यादा भाषाओं में 1.6 लाख घंटे से अधिक का भारतीय कंटेंट देख सकेंगे।
इस इंटरनेशनल लॉन्च में कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं:
Bigg Boss LIVE Voting: यूके, कनाडा और सिंगापुर के दर्शक 'बिग बॉस' में लाइव वोटिंग करके अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिता सकेंगे।
Before-TV Access: 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे हिट शोज़ दर्शक टीवी पर आने से पहले ऐप पर देख सकेंगे।
अनिल कपूर का नया शो: 'India Ka Top 1 Percent' नाम का नया गेम शो भी इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए उपलब्ध होगा।
#JioHotstar #JioHotstarGlobal #BiggBossLive #IndianDiaspora #TechNewsHindi #OTTNews


