Post

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ का सफर जल्द ही पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज होने वाला है। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल-रायपुर संपर्क को मजबूत करने के लिए जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा तक सिक्स-लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नए अंतरराज्यीय कॉरिडोर के तैयार होने के बाद भोपाल से रायपुर की यात्रा, जिसमें फिलहाल करीब 14 से 15 घंटे लगते हैं, घटकर लगभग 6 से 7 घंटे रह सकती है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखने की योजना है। वहीं भोपाल-जबलपुर के बीच मौजूदा करीब 320 किलोमीटर की दूरी भी नए ग्रीनफील्ड मार्ग से लगभग 255 किलोमीटर रह जाएगी। परियोजना के तहत जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक चिल्पी घाट के रास्ते सिक्स-लेन सड़क के सुधार पर करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे जबलपुर से रायपुर के बीच यात्रा का समय भी करीब 7-8 घंटे से घटकर लगभग 3.5 से 4 घंटे हो सकता है। इस कॉरिडोर से मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, दमोह, सागर, डिंडोरी और मंडला जैसे जिलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा जैसे क्षेत्रों से संपर्क बेहतर होगा। परियोजना से व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलने की संभावना जताई गई है। इस मार्ग को राज्य की टाइगर कॉरिडोर योजना से जोड़ने की भी योजना है, जिससे कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना जैसे प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। #हरितप्रवाहन्यूज #HaritPrawahNews #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #Bhopal #भोपाल #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #Raipur #रायपुर #Expressway #एक्सप्रेसवे #Jabalpur #जबलपुर #MPNews #MPNewsToday #Infrastructure #Development #BreakingNews #LatestNews
Media 1

Comments (0)

Log in to post your reply