WhatsApp-Telegram भी छूटे पीछे! मैसेजिंग ऐप Arattai में आया Aadhaar वेरिफिकेशन, अब खत्म होगी स्पैम और फ्रॉड की झंझट
आज के डिजिटल दौर में अनजान मैसेज, स्पैम कॉल्स और फेक प्रोफाइल्स से मैसेज तो लगभग हर किसी को आते रहते हैं. इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय टेक कंपनी Zoho का स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arattai नया अपडेट लाया है. मैसेजिंग ऐप WhatsApp को सीधी टक्कर देने के इरादे से Arattai ने एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है, जो मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. Arattai में अब आधार आधारित वेरिफिकेशन फीचर शामिल किया गया है, जिससे फेक और फर्जी अकाउंट्स पर पूरी तरह से लगाम कसेगी. Arattai ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए एक नया आधार ऐप-बेस्ड आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फीचर शुरू किया है. इस फीचर के पीछे का कारण डिजिटल पहचान की चोरी और फेक अकाउंट्स पर रोक लगाना है. इसके साथ ही कंपनी ने मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए कई नए प्राइवेसी फीचर्स का भी ऐलान किया है. नया वेरिफिकेशन सिस्टम पूरी तरह से ऑप्शनल है. जो यूजर्स आधार ऐप के जरिए अपना वेरिफिकेशन पूरा करेंगे, उनके प्रोफाइल पर एक परमानेंट ग्रीन बैज दिखाई देगा. यूज़र्स चाहें तो अपनी सेटिंग्स में बदलाव करके सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स से ही मैसेज रिसाव करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
.
.
यूज़र्स को अपने प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर Get Verified का ऑप्शन चुनना होगा और आधार ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कंपनी का दावा है कि वह इस दौरान यूजर्स का कोई भी आधार डेटा अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करती है. बता दें कि Arattai पर सामान्य वेरिफाइड प्रोफाइल्स के लिए ब्लू बैज और आधिकारिक सरकारी खातों के लिए ग्रे बैज पहले से ही मिलता है.


